डॉ. हरिकृष्ण
बड़ोदिया
यूं तो भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कोई नई
बात नहीं है. दशकों से यह सिलसिला बिना रुके जारी है किंतु जब से देश में मोदी
सरकार सत्ता में है तब से पाकिस्तान ज्यादा बौखला गया है. मोदी एक ऐसे नेता हैं जो
सह अस्तित्व में विश्वास के साथ-साथ देश के गौरव और सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं
करते. उनके सह अस्तित्व में विश्वास का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है कि
उन्होंने अपने सत्तारोहण के साथ ही तत्कालीन पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को न केवल
अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया बल्कि वे नवाज की बेटी की शादी में अपने
विदेश दौरे से लौटते समय सारे प्रोटोकॉल तोड़कर पाकिस्तान गए. ये दो ऐसे उदाहरण है
जिन्हें लेकर देश का विपक्ष मोदी पर फब्तियां कसता रहता है.
